विश्व

America : भूकंप के जोरदार झटके, तीव्रता 8.0 मापी गई, लोगों में दहशत

Sarita
22 Aug 2025 9:08 AM IST
America : भूकंप के जोरदार झटके, तीव्रता 8.0 मापी गई, लोगों में दहशत
x
America : साउथ अमेरिका में शुक्रवार को तेज़ भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.0 मापी गई है, जो कि एक अत्यंत शक्तिशाली भूकंप की श्रेणी में आता है। अब तक किसी जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन झटकों की तीव्रता को देखते हुए राहत और बचाव दल अलर्ट मोड पर आ चुके हैं।
कई इमारतों में कंपन महसूस किया गया और लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। कई जगहों पर लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले मैदानों में पहुंच गए। भूकंप की गहराई लगभग 10.8 किलोमीटर बताई गई है, जो इसे सतह के काफी करीब बनाता है — और इसी कारण झटकों की तीव्रता और दायरा भी अधिक था। ड्रेक पैसेज एक विशाल और गहरा समुद्री रास्ता है, जो अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ता है। यह इलाका भूगर्भीय रूप से सक्रिय माना जाता है क्योंकि यह धरती की प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के मेल बिंदु पर स्थित है।
Next Story