विश्व

America: ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोगों की मौत की आशंका

Sarita
22 Nov 2025 9:53 AM IST
America: ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोगों की मौत की आशंका
x
America अमेरिका :अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है. कॉनकॉर्ड के सालाना क्रिसमस समारोह के दौरान गोलीबारी हुई है, जिसमें 4 लोगों के घायल होने की खबर है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक शहर के 28वें सालाना क्रिसमस ट्री लाइटिंग सेरेमनी के दौरान गोलियां चलीं हैं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इलाके से भाग गए कॉनकॉर्ड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चर्च स्ट्रीट और कैबरस एवेन्यू के पास क्राइम सीन टेप से इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है. अभी ये नहीं पता चल पाया है कि फायरिंग किसने की, लेकिन सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुट गई हैं.नॉर्थ कैरोलिना के कॉनकॉर्ड में हुई घटना पर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार शाम को सालाना ट्री लाइटिंग सेरेमनी के दौरान भीड़ में हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए|

शहर के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए शहर में होने वाले बाकी के इवेंट कैंसिल कर दिया हैय. अभी तक, अधिकारियों ने किसी के घायल होने, संदिग्धों या मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन जांच जारी है. साथ ही अपील की गई है कि अगर किसी के पास कोई जानकारी है तो उनसे कॉनकॉर्ड PD से (704) 920-5027 पर संपर्क करे. हालांकिशहर की क्रिसमस परेड अभी भी आज शनिवार, 22 नवंबर को होनी है, जिसे अभी कैंसिल नहीं किया गया है|


Next Story