America: नॉर्थ कैरोलिना सुप्रीम कोर्ट ने वोटिंग विवाद पर रोक लगाई

America अमेरिका: नॉर्थ कैरोलिना सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी है, जिसमें 60,000 से अधिक मतदाताओं को 15 दिनों में अपनी वोटिंग पात्रता साबित करने या उनके डाले गए वोट रद्द करने का आदेश दिया गया था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट की एक सीट के लिए पिछले साल हुए करीबी चुनाव से जुड़ा है।
यह रोक सुप्रीम कोर्ट के जज ट्रे एलन ने लगाई, जो रिपब्लिकन पार्टी से हैं। इससे पहले कोर्ट ऑफ अपील्स ने रिपब्लिकन उम्मीदवार जज जेफरसन ग्रिफिन के पक्ष में फैसला दिया था। ग्रिफिन ने दावा किया था कि जिन मतदाताओं ने अपनी ड्राइविंग लाइसेंस या सोशल सिक्योरिटी नंबर नहीं दिए, उनके वोट अवैध माने जाएं।
हालांकि मतगणना और पुनर्मतगणना में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जस्टिस एलिसन रिग्स को 734 वोटों से जीत मिली थी। रिग्स की टीम ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह हजारों वैध मतदाताओं को वंचित होने से बचाएगा।





