
x
America Firing : अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में सामूहिक गोलीबारी (Mass Shooting) की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 24 साल के एक युवक ने पारिवारिक कलह और गुस्से में आकर ग्रामीण इलाके की तीन अलग-अलग जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें उसके मासूम बच्चे और एक चर्च पादरी समेत 6 लोगों की मौत हो गई।पुलिस जांच के अनुसार आरोपी डैरिका एम मूर ने बेहद सोची-समझी साजिश के तहत एक के बाद एक तीन वारदातों को अंजाम दिया|पहला हमला (घर पर): सबसे पहले मूर ने पश्चिमी क्ले काउंटी स्थित अपने घर पर पिता (67), भाई (33) और चाचा (55) की गोली मारकर हत्या कर दी।
दूसरा हमला (चचेरे भाई का घर): इसके बाद वह अपने भाई का ट्रक चुराकर कुछ मील दूर चचेरे भाई के घर पहुंचा। वहां उसने जबरदस्ती घुसकर यौन उत्पीड़न की कोशिश की और अंत में एक 7 साल की मासूम बच्ची के सिर पर बंदूक रखकर उसे गोली मार दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। आरोपी को सेडरब्लफ इलाके में एक पुलिस नाके पर दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से एक राइफल और एक हैंडगन बरामद हुई है।पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास हथियार कहां से आए।आरोपी डैरिका मूर को फिलहाल क्ले काउंटी जेल में बिना जमानत के रखा गया है। सोमवार को उसे जज के सामने पहली बार पेश किया जाएगा जहां पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी।
TagsAmericaFiringफायरिंग6मौतAmericaShootingGunfireDeaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





