
x
America अमेरिका: अमेरिका के इडाहो राज्य के कोएर डी'एलेन में झाड़ियों में लगी आग को बुझाने पहुंचे दमकलकर्मियों पर रविवार को हमला किया गया और दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में अन्य दमकलकर्मी भी घायल हुए हैं। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर अभी भी फायरिंग जारी है।
कोटेनाई काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट नोरिस ने कहा, घटनास्थल पर कम से कम एक शूटर अभी भी मौजूद है जो हाई-पावर राइफल से पुलिस पर फायरिंग कर रहा है। उन्होंने कहा, 'हमें नहीं पता कि शूटर एक है, दो है या तीन-चार है। लेकिन हमारे अधिकारी कई दिशाओं से गोलियां आने की सूचना दे रहे हैं।'
सीएनएन के मुताबिक, एक दमकलकर्मी ने संदेह जताया है कि यह आग जानबूझकर लगाई गई होगी ताकि दमकलकर्मी वहां पहुंचकर पहले इसे बुझाएं और फिर उन्हें निशाना बनाया जा सके। शुरुआत में महज आधे एकड़ में फैली यह आग अभी भी जल रही है और पुलिस फायरिंग को रोकने की कोशिश कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस फायरिंग में कितने लोग घायल हुए हैं। शेरिफ नॉरिस के मुताबिक, यह ऑपरेशन कई दिनों तक चल सकता है। आने वाले कुछ घंटे बहुत मुश्किल होने वाले हैं क्योंकि शूटर्स के सरेंडर करने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।
TagsAmericaआगदमकलकर्मियोंगोलीहत्याAmericafirefirefightersbulletmurder जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





