
x
America अमेरिका: अमेरिका में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है। सोमवार (28 जुलाई) शाम न्यूयॉर्क के सेंट्रल मैनहट्टन स्थित 44 मंजिला इमारत में एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिस अधिकारी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हमलावर ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शेन तमुरा नाम का 27 वर्षीय शख्स शाम करीब 6:30 बजे बंदूक लेकर इस 44 मंजिला इमारत में घुसा।
इमारत के अंदर पहुंचते ही उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। शेन तमुरा लास वेगास का रहने वाला था और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उसके पास हैंडगन रखने का लाइसेंस भी था। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट को सोमवार शाम पार्क एवेन्यू स्थित इस इमारत से गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला।
TagsAmericaगोलीबारी4 मौतहड़कंप Americafiring4 killedchaos ensues जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





