विश्व

यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन पर कसता जा रहा आर्थिक शिकंजा, मैकडॉनल्ड्स ने रूस में बंद किए अपने सभी रेस्टोरेंट

Renuka Sahu
9 March 2022 1:03 AM GMT
यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन पर कसता जा रहा आर्थिक शिकंजा, मैकडॉनल्ड्स ने रूस में बंद किए अपने सभी रेस्टोरेंट
x

फाइल फोटो 

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने के लिए शिकंजा कसता चला जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने के लिए शिकंजा कसता चला जा रहा है। यूक्रेन पर हमले को लेकर अब मैकडॉनल्ड्स ने बड़ा कदम उठाते हुए रूस में अपने सभी रेस्टोरेंट को बंद करने का फैसला किया है। रूस में अमेरिकी कंपनी मैकडॉनल्ड्स के 800 से अधिक रेस्टोरेंट चल रहे थे जिसको अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

मैकडॉनल्ड्स ने यह फैसला उस समय आया है जब रूस यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले करते जा रहा है और भारी नुकसान पहुंचा रहा है। यूक्रेन पर अटैक करने को लेकर अमेरिका समते कई देश रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले के जवाब में उसकी अर्थव्यवस्था को और कमजोर करने के इरादे से मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका, रूस से सभी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाएगा, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इससे अमेरिकियों, विशेष रूप से गैस पंप पर लागत बढ़ जाएगी।
यह कार्रवाई यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की ओर से अमेरिका और पश्चिमी देशों के अधिकारियों से आयात में कटौती करने की अपील करने के बाद हुई है। रूस के वित्तीय क्षेत्र पर गंभीर प्रतिबंधों के बावजूद तेल निर्यात ने वहां कैश फ्लो को स्थिर बनाए रखा है। बाइडेन ने घोषणा की, 'हम पुतिन के युद्ध को 'सब्सिडी' देने का हिस्सा नहीं होंगे।' उन्होंने नई कार्रवाई को इस जारी युद्ध के लिए रूस को धन जुटाने के खिलाफ एक जोरदार झटका बताया।
उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को बढ़ती कीमतों का सामना करना होगा, स्वतंत्रता की रक्षा करना महंगा पड़ जाएगा। बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूरोपीय सहयोगियों के साथ परामर्श में काम कर रहा है, जो रूसी ऊर्जा आपूर्ति पर अधिक निर्भर हैं।
Next Story