विश्व

यूक्रेन में रूस के हमले के बाद रूस से जंग में कोरियाई कंपनी सैमसंग भी उतरी, यूक्रेन की करेगी मदद

Sarita
5 March 2022 10:57 AM IST
यूक्रेन में रूस के हमले के बाद रूस से जंग में कोरियाई कंपनी सैमसंग भी उतरी, यूक्रेन की करेगी मदद
x

फाइल फोटो 

यूक्रेन में रूस के हमले के बाद न केवल कई देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं बल्कि कई कंपनियों ने भी रूस के खिलाफ कदम उठाए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यूक्रेन में रूस के हमले के बाद न केवल कई देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं बल्कि कई कंपनियों ने भी रूस के खिलाफ कदम उठाए हैं। यूट्यूब, ऐपल के बाद अब सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स भी रूस के खिलाफ उतरी है। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने यूक्रेन की मदद के लिए 60 लाख डॉलर सीधे दान करने का फैसला किया है। इसके अलावा 10 लाख डॉलर के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स भी मानवीय सहायता के रूप में भेजे जाएंगे।

Next Story