
x
Afghanistan अफगानिस्तान: अफगानिस्तान में शुक्रवार रात (5 सितंबर) को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गई। इससे पहले गुरुवार 4 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। यह झटका ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पहले देश में आए भीषण भूकंपों में 2,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
पिछले हफ्ते आए भीषण भूकंप (6.3 तीव्रता) में 2,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 10,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हजारों घर, स्कूल और अस्पताल पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गए। राहत कार्य अभी भी जारी है, लेकिन बचाव एजेंसियों को पहुंचने में दिक्कत आ रही है, क्योंकि कई इलाकों में सड़कें टूट गई हैं।
Next Story





