विश्व

Afghanistan:आधी रात भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती

Sarita
1 Sept 2025 6:07 AM IST
Afghanistan:आधी रात भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती
x
Afghanistan:रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई, जिसकी पुष्टि संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने की है।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर से लगभग 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था और यह 8 किलोमीटर की गहराई में आया। यह घटना रात 12:47 बजे (भारतीय समयानुसार) घटी, जबकि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार यह 19:17:34 UTC पर दर्ज किया गया।
Next Story