विश्व

रूस-यूक्रेन जंग में अब तक करीब 240 मौतें, मास्को के सेंट्रल बैंक पर लगा प्रतिबंध

Renuka Sahu
27 Feb 2022 1:57 AM GMT
रूस-यूक्रेन जंग में अब तक करीब 240 मौतें, मास्को के सेंट्रल बैंक पर लगा प्रतिबंध
x

फाइल फोटो 

जंग के तीसरे दिन शनिवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी कमांडो की टुकड़ी घुस गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जंग के तीसरे दिन शनिवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी कमांडो की टुकड़ी घुस गई। इसके साथ ही अब वहां यूक्रेनी सैनिकों की आमने-सामने की लड़ाई शुरू हो गई। यह टुकड़ी टैंकों और भारी सैन्य वाहनों के लिए रास्ता बनाने के उद्देश्य से घुसी है। वहीं रायटर्स के अनुसार सैटेलाइट फर्म मक्सर (MAXAR) ने बताया कि नवीनतम तस्वीर में हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट के करीब नोवा काखोवा (NOVA KAKHOVKA) में रूसी सैनिकों की टुकड़ी को देखा जा सकता है।

संयुक्त राष्ट्र ने बताया की गुरुवार से शुरू हुए इस जंग में अब तक कम से कम 240 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि आंकड़े और भी अधिक हो सकते हैं। अमेरिका, EU, ब्रिटेन ने चुनिंदा रूसी बैंकों को SWIFT से हटाने को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की साथ ही रूसी सेंट्रल बैंक पर प्रतिबंध लागू कर दिया। रूस में राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के कार्यालय क्रेमनिल की आधिकारिक वेबसाइट डाउन होने की रिपोर्ट है। साथ ही कई सरकारी वेबसाइट पर भी साइबर हमले हुए हैं। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री ने कहा था कि इसने अब रूस के साइबर स्पेस पर अपने 'IT army' के जरिए हमला किया है।
40 यूक्रेनी सैनिकों ने किया समर्पण
पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्सक इलाके में 40 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों के आत्मसमर्पण करने की खबर है। पता चला है कि उन्होंने रूस समर्थित विद्रोही नेताओं के समक्ष हथियार डाले हैं। समर्पण करने वाले सैनिकों में कुछ घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पता चला है कि समर्पण करने वालों में कुछ महिला सैनिक भी हैं।
एएफपी के अनुसार, रूस में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 3,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं न्यूज एजेंसी रायटर्स से मिली जानकारी में बताया गया कि रूस में कुछ ट्विटर यूजर्स के लिए ट्विटर प्रतिबंधित किया जा रहा है।
गुटेरस से यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेन्सकी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस से बात की है। जेलेन्सकी ने रूस के अधिकारों को छीनने का आग्रह किया।
भीषण संघर्ष के बीच यूक्रेन के 1.20 लाख लोगों ने किया पलायन, रूसी हमले के बाद खौफजदा लोग। फाइल फोटो।
EU के विदेश मंत्रियों की रविवार को होगी बैठक
इस बीच यूरोपीयन यूनियन के विदेश मंत्री रविवार को बैठक करेंगे जिसमें रूस पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों पर चर्चा होगी। वहीं राजधानी में रूसी एजेंटों की मौजूदगी की बात मेयर कह चुके हैं और कहा है कि वे रूसी सेना के लिए काम कर रहे हैं।
यूक्रेन के शहरों में तबाही का मंजर
रूसी हमले झेल रहे यूक्रेन के शहरों में तबाही के मंजर बढ़ते जा रहे हैं, उनमें हमले के शिकार हुए लोगों की लाशें लावारिस हालत में पड़ी हुई हैं, उन पर बर्फ की परतें जमा हो रही हैं। दिल दहलाने वाले दृश्यों के बीच लोग खुद को बचाने की जुगत में लगे हैं। सरकार ने रूसी हमलों में अभी तक तीन बच्चों समेत 198 लोगों के मारे जाने और 1,115 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कीव से महज 30 किलोमीटर दूर रूसी सेना ने भारी जमावड़ा लगा रखा है। रूसी सेना राजधानी के नजदीक अपनी स्थिति मजबूत करती जा रही है। अमेरिका रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की है। जबकि राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेन्सकी ने कहा है कि सेना और सरकार का राजधानी पर पूरा नियंत्रण बना हुआ है और हम पूरी ताकत से हमलों का मुकाबला कर रहे हैं।
Next Story