विश्व

पब में 9 लोगों की हत्या, आतंकी हमला से हड़कंप

Nilmani Pal
21 Dec 2025 3:45 PM IST
पब में 9 लोगों की हत्या, आतंकी हमला से हड़कंप
x
ब्रेकिंग

दक्षिण अफ्रीका। जोहांसबर्ग के बाहरी इलाके में हुई गोलीबारी में कम से कम 9 लोग मारे गए हैं, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। इस महीने यह दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी की दूसरी बड़ी घटना है। पुलिस ने पहले बताया था कि 10 लोग मारे गए हैं लेकिन बाद में मृतकों की संख्या घटाकर 9 कर दी। पुलिस के अनुसार, अनजान बंदूकधारियों ने एक बार में अंधाधुंध फायरिंग की। यह हमला शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में सोने की खदान वाले इलाके बेकर्सडेल में रात करीब 1 बजे से पहले किया गया।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि दो गाड़ियों से आए बंदूकधारियों ने बार में बैठे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मौके से भागते समय भी हमलावर फायरिंग करते रहे। प्रांतीय पुलिस कमिश्नर मेजर जनरल फ्रेड केकाना ने SABC टीवी को बताया कि मरने वालों में एक ऑनलाइन कार हेलिंग सर्विस का ड्राइवर भी शामिल था, जो बार के बाहर था।

पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे के मकसद का पता नहीं चल सका है। हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। बेकर्सडेल दक्षिण अफ्रीका की कुछ बड़ी सोने की खदानों के पास स्थित एक गरीब इलाका है। रविवार को हुआ हमला दक्षिण अफ्रीका में सामूहिक गोलीबारी की इसी महीने दूसरी घटना है। इससे पहले बंदूकधारियों ने राजधानी प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल पर हमला किया था, जिसमें 12 लोग लोग मारे गए थे। इनमें एक तीन साल का बच्चा भी शामिल था।

Next Story
null