विश्व

90 लाख यूक्रेनी नागरिकों ने अब तक छोड़ा देश, रूसी सेना के भीषण हमले

Gulabi Jagat
13 July 2022 10:54 PM IST
90 लाख यूक्रेनी नागरिकों ने अब तक छोड़ा देश, रूसी सेना के भीषण हमले
x
रूसी सेना के भीषण हमले
कीव, एपी। तुर्किये में चल रही वार्ता के बीच यूक्रेन में रूसी सेना के भीषण हमले जारी हैं। ताजा रूसी गोलाबारी में 10 लोग मारे गए हैं और 20 घायल हुए हैं। रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में अपना कब्जा और मजबूत किया है। युद्ध शुरू होने के बाद रूसी हमलों से बचने के लिए देश छोड़कर भागे यूक्रेनी नागरिकों की संख्या बढ़कर 90 लाख को पार कर गई है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र ने दी है।
ताजा हमलों में जान-माल का बड़ा नुकसान डोनेस्क प्रांत में हुआ है। वहां के एक हिस्से पर 2014 से रूस समर्थित विद्रोहियों का कब्जा है। रूसी सेना के सहयोग से ये विद्रोही अब वहां पर अपना कब्जा बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। डोनेस्क प्रांत के ज्यादातर हिस्से पर रूसी सेना और विद्रोहियों का कब्जा हो चुका है।
पड़ोसी प्रांत लुहांस्क पर रूसी सेना का हो चुका है कब्जा
वैसे रूस और उसके कुछ सहयोगी देशों ने इस इलाके को स्वतंत्र देश की मान्यता दे दी है। इसके पड़ोसी प्रांत लुहांस्क पर रूसी सेना का कब्जा हो चुका है। दोनों प्रांतों को डोनबास कहते हैं और वहां पर रूसी भाषी लोगों की बहुलता है। वहां प्रचुर मात्रा में खनिज तत्व भी मौजूद हैं।
रूसी सेना खार्कीव शहर पर भी बरपा रही कहर
दक्षिण यूक्रेन में स्थित मीकोलईव शहर में रूसी हवाई हमयूक्रेन में रूसी सेना के भीषण हमले, दस मरे; 90 लाख यूक्रेनी नागरिकों ने अब तक छोड़ा देशले में पांच लोग मारे गए हैं। रूसी सेना खार्कीव शहर पर भी कहर बरपा रही है। यूक्रेन का यह दूसरा सबसे बड़ा शहर रूस की सीमा के नजदीक है और युद्ध की शुरुआत से रूसी सेना इस पर कब्जे के लिए प्रयास कर रही है।
Next Story