7 लोगों की मौत और 150 से अधिक घायल , 6.3 तीव्रता की भूकंप ने यहां मचाई तबाही

अफगानिस्तान। उत्तरी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है. अमेरिका की यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने यह जानकारी दी. शमसाद न्यूज के अनुसार, इस भूकंप में 150 से अधिक लोग घायल और 7 लोगों की मौत हुई है. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोल्म के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में करीब 22 किलोमीटर दूर था और इसकी गहराई 28 किलोमीटर बताई गई.
यह भूकंप सोमवार तड़के 12:59 बजे (स्थानीय समय) आया. इससे पहले जर्मनी के जियोसाइंस रिसर्च सेंटर (GFZ) ने जानकारी दी कि हिंदूकुश क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर महसूस हुआ. एक दिन पहले भी इसी इलाके में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था. यह शनिवार देर रात आया था, जिसकी जानकारी यूरोपीय मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने दी थी.
अफगानिस्तान भूकंप प्रभावित क्षेत्र रहा है. 31 अगस्त 2025 को पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में 2,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. इससे पहले 7 अक्टूबर 2023 को आए 6.3 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आए झटकों में कम से कम 4,000 लोगों की जान चली गई थी, जिसकी पुष्टि तालिबान शासन ने की थी.
Rescue Efforts After 6.3 Earthquake in Tashkurgan, Afghanistan
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) November 2, 2025
Locals in Tashkurgan are working to rescue people trapped under the rubble following a 6.3-magnitude earthquake. pic.twitter.com/ujsMNyWYbT
په افغانستان کې وروستۍ زلزلې زیانونه اړولي دي. #earthquake #Afghanistan pic.twitter.com/dhHhigSLQh
— Abdulhaq Omeri (@AbdulhaqOmeri) November 3, 2025





