विश्व

शादी के बीच आत्मघाती हमले में 7 की मौत, 10 घायल

Nilmani Pal
24 Jan 2026 8:01 AM IST
शादी के बीच आत्मघाती हमले में 7 की मौत, 10 घायल
x
ब्रेकिंग

पाकिस्तान। एक इलाके खैबर पख्तूनख्वा से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. डेरा इस्माइल खान जिले में एक शांति समिति के सदस्य के घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान वहां आत्मघाती हमला हो गया. पुलिस के मुताबिक धमाका उस वक्त हुआ जब मेहमान शादी में नाच-गाना कर रहे थे. यह शादी मातम में बदल गई.

बता दें डेरा इस्माइल खान के जिला पुलिस अधिकारी साजिद अहमद साहिबजादा ने बताया कि यह साफ तौर पर आत्मघाती हमला था. यह हमला कुरैशी मोड़ के पास शांति समिति प्रमुख नूर आलम महसूद के घर पर हुआ. धमाके की वजह से जिस कमरे में लोग मौजूद थे उसकी छत गिर गई. इससे मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचना मुश्किल हो गया. राहत कार्य में देरी हुई.

धमाके के बाद जिला मुख्यालय अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. खैबर पख्तूनख्वा रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया कि अब तक 5 शव और 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही 7 एंबुलेंस, एक फायर ब्रिगेड और एक आपदा राहत वाहन मौके पर भेजा गया. राहत और बचाव का काम देर रात तक चलता रहा.

Next Story
null