Breaking News

इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता से आया भूकंप

jantaserishta.com
22 April 2023 5:02 PM IST
इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता से आया भूकंप
x
जकार्ता (आईएएनएस)| इंडोनेशिया के दक्षिणपूर्व सुलावेसी प्रांत में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई। राहत की बात यह रही कि सुनामी नहीं आई। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी बीएमकेजी ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बीएमकेजी के हवाले से बताया कि भूकंप दोपहर 3 बजकर 23 मिनट, जकार्ता समय (0823 जीएमटी) पर आया, जिसका अधिकेंद्र वाकाटोबी रीजेंसी से 227 किमी उत्तर पूर्व में स्थित था और समुद्र के नीचे 32 किमी की गहराई में था।
मौसम एजेंसी के मुताबिक, इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई संभावना नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story