विश्व

तुर्की में 6.0 तीव्रता का भूकंप, लोग दहशत में

Gulabi Jagat
11 Aug 2025 12:13 AM IST
तुर्की में 6.0 तीव्रता का भूकंप, लोग दहशत में
x
Turkey: तुर्की के पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर के पास सोमवार शाम को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र सिंदर्गी कस्बे के नजदीक था। स्थानीय समयानुसार शाम 7:53 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10:23 बजे) यह भूकंप महसूस किया गया। भूकंप की गहराई करीब 10-11 किलोमीटर थी, जिससे झटके तेज महसूस हुए और आसपास के लोग दहशत में आ गए। भूकंप का केंद्र बालिकेसिर से 51 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, बुर्सा से 128 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और इस्तांबुल से 206 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम था। अभी तक किसी जान-माल के बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है।
तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने नागरिकों से क्षतिग्रस्त भवनों में प्रवेश न करने की चेतावनी दी है और राहत कार्य जारी हैं। आस-पास के इलाकों में आफ्टरशॉक्स की संभावना को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई है।
Next Story