विश्व

ब्राजील में पुलिस अधिकारियों और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में 6 लोगों की मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

Renuka Sahu
13 July 2022 1:00 AM GMT
6 killed, 2 seriously injured in encounter between police officers and criminals in Brazil
x

फाइल फोटो 

ब्राजील के दूसरे सबसे बड़े शहर रियो डी जनेरियो के मंगुइनहोस फेवेला में पुलिस अधिकारियों और कथित अपराधियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में 6 लोगों की मौत हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ब्राजील के दूसरे सबसे बड़े शहर रियो डी जनेरियो के मंगुइनहोस फेवेला में पुलिस अधिकारियों और कथित अपराधियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, रियो डी जनेरियो सिविल पुलिस ने कहा कि यह घटना मंगलवार सुबह रियो डी जनेरियो के उत्तरी क्षेत्र में मंगुइनहोस के फवेला में हुई।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह को एजेंटों का एक समूह गुजर रहा था तभी उन लोगों पर गोलियां चलाई गई। जब पुलिस बल मौके पर पहुंचे, तो एक भीषण गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए और दो घायल हो गए। पुलिस ने आगे जानकारी दी है कि इस क्षेत्र में ट्रेन सेवा भी बाधित हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मंगुइनहोस फेवेला, रियो डी जनेरियो सिविल पुलिस के मुख्यालय के बहुत करीब है।
Next Story