विश्व
तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आए, 5 रेलकर्मियों की मौत
jantaserishta.com
1 Sept 2023 8:48 AM IST

x
मचा हड़कंप.
रोम: उत्तरी इटली के ब्रैंडिज्जो स्टेशन के बाहर एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से पांच रेल कर्मचारियों की मौत हो गई। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि देश के रेल नेटवर्क ऑपरेटर रेटे फेरोवेरिया इटालियाना (आरएफआई) ने बुधवार देर रात हुई घटना की पुष्टि की है।
आरएफआई के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी को बताया कि कर्मचारी पटरियों पर नियमित रखरखाव का काम कर रहे थे, जब वे लगभग 160 किमी (100 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। स्थानीय प्रेस ने बताया कि ट्रेन में 12 डिब्बेे थे, लेकिन उनमें सामान नहीं था।
ट्यूरिन के अभियोजकों ने दुर्घटना की की जांच शुरू कर दी है। एक बयान में, इटली की प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने दुर्घटना पर दुख जताया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





