विश्व

टक्सन अपार्टमेंट में हुई गोलीबारी से पुलिस कांस्टेबल समेत 4 की मौत

Renuka Sahu
26 Aug 2022 5:12 AM GMT
4 killed including police constable in shooting at Tucson apartment
x

फाइल फोटो 

अमेरिका के दक्षिणी एरिजोना के टक्सन शहर स्थित एक अपार्टमेंट परिसर में गुरुवार को गोलीबारी की घटना हुई जिसमें एक पुलिस कर्मचारी समेत चार लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अमेरिका के दक्षिणी एरिजोना के टक्सन शहर स्थित एक अपार्टमेंट परिसर में गुरुवार को गोलीबारी की घटना हुई जिसमें एक पुलिस कर्मचारी समेत चार लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, घटना को लेकर विस्तृत जानकारी अभी आना बाकी है।

घटना में चार की मौत
स्थानीय समाचार चैनल केवीओए टीवी से मिली जानकारी के अनुसार, टक्सन के अपार्टमेंट में गोलीबारी की घटना में मरने वालों में एक की पहचान पिमा काउंटी कांस्टेबल डेबोरा मार्टिनेज-गैरीबे के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि अन्य तीन लोगों में एक की पहचान अपार्टमेंट परिसर के कर्मचारी के रूप में की गई है।
जांच में जुटी पुलिस
केजीयूएन टीवी चैनल ने बताया कि जिस समय गोलीबारी की यह घटना हुई, तब पुलिस कांस्टेबल मार्टिनेज-गैरीबे परिसर में बेदखली का नोटिस दे रहे थे। घटना को लेकर अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस गोलीबारी के कारण का पता लगाने में जुटी है।
पिमा काउंटी बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर्स के अध्यक्ष शेरोन ब्रोंसन ने काउंटी की ओर से घटना में मारे गए कांस्टेबल मार्टिनेज-गैरीबे के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। शेरोन ब्रोंसन ने एक बयान में कहा, "मैं इस भयानक त्रासदी से दुखी हूं और मैं कॉन्स्टेबल मार्टिनेज और उन्हें जानने और चाहने वालों को अपने विचारों में रखूंगी।
Next Story