विश्व

4 लोगों की मौत, मध्य रूस में सेना का कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल

Gulabi Jagat
24 Jun 2022 3:48 PM GMT
4 लोगों की मौत, मध्य रूस में सेना का कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल
x
विमान दुर्घटनाग्रस्त

रूसी शहर रियाजान के पास एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्रीय सरकार के अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बताया कि, रियाजान के मिखाइलोवस्काय रोडवे के पास विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद चार लोगों की मौत हो गई। क्षेत्रीय सरकार के अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी तीव्र थी कि किसी को बचा पाना मुश्किल था। ऐसे में चार लोग इस घटना में मारे गए और पांच बुरी तरह से घायल हो गए।

क्षेत्रीय सरकार ने स्पुतनिक के हवाले से कहा कि सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। विमान क्रैस में बुरी तरह से घायल लोगों को बहुत चोटे आई हैं जिनका रियाजान शहर में ही इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है और उनकी हालत स्थिर है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि Il-76 सैन्य परिवहन विमान के एक इंजन में खराबी के कारण रियाजान में उतारा गया।

टास समाचार एजेंसी के मुताबिक विमान जब प्रशिक्षण उड़ान भर रहा था तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कार्गो विमान के प्रशिक्षण उड़ान के दौरान पाइलट ने एक इंजन में खराबी का पता लगाया मगर लैंडिंग के पहले ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंत्रालय ने कहा कि विमान दुर्घटना इतनी भयावह थी कि किसी का भी बच पाना नामुमकिन था। मगर चार लोगों के मौत के बाद पांच लोग बचे हैं जिन्हें बहुत गम्भीर चोटें आई हैं। रक्षा मंत्रालय अपने घायल सैनिको का रियाजान में ही इलाज करा रहा है। ऐसे में बताया जा रहा है कि घायलों की हालत अभी स्थिर है और वे सभी जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।

Next Story