विश्व

32 मजदूरों की मौत, तांबे की खदान में बड़ा हादसा

Nilmani Pal
17 Nov 2025 6:30 AM IST
32 मजदूरों की मौत, तांबे की खदान में बड़ा हादसा
x
ब्रेकिंग

कांगो। दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित एक तांबे की खान में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक पुल टूटने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई. यह इस साल कांगो के सबसे भीषण खनन हादसों में से एक है.

घटना लुआलाबा प्रांत के कालांडो साइट पर हुई, जहां रोज बड़ी संख्या में खनिक काम करने पहुंचते हैं. कांगो की आर्टिसनल माइनिंग एजेंसी SAEMAPE ने बताया कि प्रारंभिक आंकड़े अधिक थे. 49 मौतों का दावा किया गया था लेकिन स्थानीय प्रशासन ने 32 मौतों की पुष्टि की है. करीब 20 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं.

एजेंसी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब साइट की सुरक्षा में तैनात सैन्य कर्मियों की ओर से कथित तौर पर गोलीबारी की आवाज सुनकर खनिकों में अफरा-तफरी मच गई. घबराए हुए खनिक एक संकरे पुल पर एक साथ चढ़ गए, जिससे पुल उनका वजन सहन न कर पाया और अचानक ध्वस्त हो गया. SAEMAPE ने अपने बयान में कहा, “खनिक एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे कई लोगों की मौत और गंभीर चोटें आईं हैं.” ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन इनिशिएटिव ने इस घटना की स्वतंत्र जांच की मांग की है, विशेषकर सेना की भूमिका और गोलीबारी की रिपोर्टों पर सवाल उठाते हुए.

लुआलाबा के प्रांतीय आंतरिक मंत्री रॉय काउम्बा ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है और मृतकों की अंतिम संख्या की पुष्टि की जा रही है.


Next Story
null