
रूस. क्रीमिया से बुधवार सुबह एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. यहां रूसी सेना का एक An-26 विमान एक ऊंची पहाड़ी से टकराकर हादसे का शिकार हो गया है. इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि विमान में 23 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे और अफसोस की बात यह है कि इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है.
यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान ब्लैक सी के पास क्रीमियाई प्रायद्वीप के ऊपर से गुजर रहा था. रूसी न्यूज एजेंसियों के मुताबिक, क्रैश होने से कुछ समय पहले ही विमान का कंट्रोल रूम से संपर्क अचानक टूट गया था.
काफी तलाश के बाद जब विमान की लोकेशन मिली, तो पता चला कि वह सीधे एक पहाड़ी से जा टकराया है. वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि हादसे वाली जगह से अब तक किसी के भी बचने की कोई उम्मीद नहीं बची है.





