विश्व

उत्तरी पाकिस्तान में भारी बर्फबारी के कारण कार में फंसे 21 लोगों की मौत, जांच के दिए गए आदेश

Apurva Srivastav
8 Jan 2022 4:48 PM GMT
उत्तरी पाकिस्तान में भारी बर्फबारी के कारण कार में फंसे 21 लोगों की मौत, जांच के दिए गए आदेश
x
उत्तरी पाकिस्तान में भारी हिमपात के कारण कारों में फंसे 21 पर्यटकों की मौत हो गई। करीब 1000 वाहन अभी तक फंसे हुए हैं। राजधानी इस्लामाबाद से 64 किलोमीटर दूर पूर्वोत्तर में स्थित मुरी को सरकार ने आपदा क्षेत्र घोषित किया है।

उत्तरी पाकिस्तान में भारी हिमपात के कारण कारों में फंसे 21 पर्यटकों की मौत हो गई। करीब 1000 वाहन अभी तक फंसे हुए हैं। राजधानी इस्लामाबाद से 64 किलोमीटर दूर पूर्वोत्तर में स्थित मुरी को सरकार ने आपदा क्षेत्र घोषित किया है। हजारों की संख्या ये पर्यटक हिमपात का आनंद लेने हिल स्टेशन मुरी पहुंचे थे।

पर्यटकों की संख्या पर काबू पाने के लिए शुक्रवार को सरकार ने हिल स्टेशन जाने वाले सभी मार्गो को बंद कर दिया। प्रधानमंत्री इमरान खान ने पर्यटकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है, 'जांच का आदेश दिया है और इस तरह की त्रासदी रोकने के लिए कठोर नियम लागू किए गए हैं।'
15-20 वर्षो में पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में पर्यटक मुरी पहुंचे
पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने वीडियो संदेश में कहा है कि 15-20 वर्षो में पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में पर्यटक मुरी पहुंचे हैं। करीब 1000 कारें फंसी हुई हैं। 21 से लोगों की मौत हो चुकी है। नागरिक प्रशासन की मदद करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।
हिल स्टेशन न आने की अपील की गई
सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने लोगों से हिल स्टेशन न आने की अपील की है। मंगलवार की रात से शुरू हुई बर्फबारी नियमित अंतराल पर जारी है, जिसने हजारों पर्यटकों को आकर्षित किया है। यात्रियों की भारी भीड़ के कारण कई परिवार सड़कों पर फंस गए हैं।
बर्फ से ढके कार में मृत अवस्था में मिले बच्चों सहित परिवार के कई सदस्य
स्थानीय मीडिया ने बताया कि 1,00,000 से अधिक वाहन हिल स्टेशन में पहुंचे हुए हैं। इंटरनेट मीडिया पर शेयर हुए एक वीडियो में बच्चों सहित पूरा परिवार बर्फ से ढके अपने वाहन में मृत मिले हैं। वहीं, अभी स्थानीय अधिकारियों ने मौतों के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया है।


Next Story