विश्व

अमेरिका के लोवा प्रांत में नाइटक्लब में देर रात गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, 10 घायल

Renuka Sahu
11 April 2022 4:27 AM GMT
अमेरिका के लोवा प्रांत में नाइटक्लब में देर रात गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, 10 घायल
x

फाइल फोटो 

अमेरिका में लोवा प्रांत के सीडर रैपिड्स स्थित एक नाइट क्लब में रविवार देर रात गोलीबारी हुई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अमेरिका में लोवा प्रांत के सीडर रैपिड्स स्थित एक नाइट क्लब में रविवार देर रात गोलीबारी हुई। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी देर रात लगभग 1:30 बजे टैबू नाइटक्लब और लाउंज में हुई। उन्होंने कहा कि शहर में गश्त कर रहे अधिकारी तुरंत वहां पहुंच गए और कार्रवाई शुरू कर दी।
गोलीबारी का वजह अभी साफ नहीं
पुलिस ने यह नहीं बताया कि गोलीबारी की इस घटना में संदिग्ध एक था या एक से अधिक थे। पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि गोलीबारी का कारण क्या था और उन्होंने किसी को गिरफ्तार किया है या नहीं। हालांकि, पुलिस ने कहा कि जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने पीड़ितों के नाम या घायलों की स्थिति का भी खुलासा नहीं किया।
क्लब के मालिक मॉड विलियम्स ने सीडर रैपिड्स गजट को बताया कि उन्हें गोलीबारी के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। मेयर टिफनी ओडॉनेल ने इस घटना की निंदा की और पुलिस की प्रतिक्रिया की सराहना की।
Next Story