विश्व

गोदाम में ब्लास्ट से 2 लोगों की मौत, 33 घायल

Nilmani Pal
22 Aug 2025 7:25 AM IST
गोदाम में ब्लास्ट से 2 लोगों की मौत, 33 घायल
x
पढ़े पूरी खबर

पाकिस्तान। केकराची में स्थित एक गोदाम में गुरुवार को हुए भीषण विस्फोट ने इलाके में दहशत फैला दी। ताज मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास तीन मंजिला इमारत के तहखाने में हुए इस धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस सर्जन डॉ. सुम्मैया सैयद ने डॉन अखबार को बताया कि 20 घायलों को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (JPMC) में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो की हालत नाजुक है। वहीं 14 अन्य घायल सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए लाए गए हैं। डॉ. सैयद ने बाद में पुष्टि की कि गोदाम स्थल पर एक 16 वर्षीय किशोर मृत पाया गया, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।

रेस्क्यू सेवा 1122 के प्रवक्ता हसनुल हसीब खान के अनुसार, विस्फोट इमारत के बेसमेंट में हुआ, जहां विस्फोटकों और पटाखों के निर्माण में उपयोग होने वाला कच्चा माल अवैध रूप से संग्रहीत किया गया था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया गया है, जो अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री के संपर्क में आने से बड़े विस्फोट में बदल गया। उन्होंने बताया- "यह इलाका रिहायशी है और इमारत की ऊपरी मंजिलों पर परिवार रह रहे थे। ऐसे में इस तरह के खतरनाक पदार्थों का स्टोर किया जाना न सिर्फ अवैध है, बल्कि लोगों की जान के साथ खुला खिलवाड़ भी है।"

Next Story
null