
वर्ल्ड | अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक भारतीय कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर फेंटानाइल केमिकल के अवैध आयात का गंभीर आरोप लगा है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह प्रतिबंधित पदार्थ बड़ी मात्रा में देश में लाया जा रहा था, जो स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता था।
"गुप्त जांच में खुलासा"
अमेरिकी एजेंसियों ने लंबे समय से इस मामले की जांच कर रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ये अधिकारी एक ऐसे नेटवर्क का हिस्सा थे, जो अवैध रूप से फेंटानाइल से जुड़े केमिकल अमेरिका भेजने में शामिल था।
"फेंटानाइल पर कड़ी कार्रवाई"
फेंटानाइल एक खतरनाक सिंथेटिक ड्रग है, जिससे अमेरिका में नशे की लत से होने वाली मौतें तेजी से बढ़ रही हैं। इसीलिए, अमेरिकी प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई कर रहा है।
"भारतीय कंपनी पर जांच जारी"
गिरफ्तार अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में संबंधित भारतीय कंपनी की भी जांच की जा सकती है। अमेरिकी एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही हैं।





