विश्व

एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान 2 विदेशी पर्वतारोहियों की मौत, आक्सीजन की कमी के कारण हुई थी थकावट

Apurva Srivastav
13 May 2021 6:21 PM GMT
एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान 2 विदेशी पर्वतारोहियों की मौत, आक्सीजन की कमी के कारण हुई थी थकावट
x
नेपाल में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान दो विदेशी पर्वतारोहियों की मौत हो गई।

नेपाल में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान दो विदेशी पर्वतारोहियों की मौत हो गई। इनमें एक स्विटजरलैंड का नागरिक 41 वर्षीय अब्दुल वराइच और दूसरा अमेरिकी 55 वर्षीय पुवेई ल्यू है। दोनों की ही मौत का कारण आक्सीजन की कमी के कारण थकावट होना बताया गया है। इन दोनों पर्वतारोहियों को बचाने के लिए अतिरिक्त सहायता भी भेजी गई थी।

पर्वतारोहण का आयोजन करने वाली कंपनी सेवन समिट ट्रैक्स के अनुसार स्विटरलैंड के रहने वाले वराइच की मौत उस समय हुई, जब वे एवरेस्ट पर फतह करने के बाद वापस लौट रहे थे। अमेरिकी पर्वतारोही ल्यू चोटी तक नहीं पहुंच पाए। एवरेस्ट पर 1953 में पहली बार एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉरगे पहुंचे थे। उसके बाद अब तक छह हजार पर्वतारोही यहां पहुंच चुके हैं। एवरेस्ट अभियान में शामिल लोगों में अब तक 311 की मौत हो चुकी है। नेपाल ने इस बार पर्वतारोहण के लिए 408 परमिट के लिए जारी किए गए थे।


Next Story