विश्व

ये क्या...19 साल के लड़के को 76 साल की महिला से हुआ प्यार, फिर हुआ ये...

jantaserishta.com
26 May 2022 11:51 AM IST
ये क्या...19 साल के लड़के को 76 साल की महिला से हुआ प्यार, फिर हुआ ये...
x

नई दिल्ली: एक 19 साल के लड़के ने 76 साल की बुजुर्ग महिला को प्रपोज कर सबको हैरान कर दिया. युवक ने सोशल मीडिया पर महिला को प्रपोज करते हुए तस्वीर शेयर की है. फोटो देखने के बाद यूजर्स इस जोड़ी को ट्रोल कर रहे हैं. जोड़ी के बीच 57 साल का एज गैप है, जिसको लेकर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं.

हालांकि, युवक ने ट्रोल को जवाब देते हुए कहा है कि उनका प्यार सच्चा है और वो आगे भी अपने रिश्ते को जारी रखेंगे. युवक ने 76 वर्षीय महिला को अपनी गर्लफ्रेंड बताया है.
इस युवक का नाम Giuseppe D'Anna है और वो सोशल मीडिया पर काफी फेमस है. टिकटॉक पर उसके करीब 2 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां हाल ही में उसने एक महिला को प्रपोज करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे Giuseppe घुटनों के बल बैठकर एक बुजुर्ग महिला को प्रपोज कर रहा है.
एक और तस्वीर में वो और महिला मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. पास में एक गुलाब का फूल रखा हुआ है. एक अन्य तस्वीर में Giuseppe और महिला झरने के पास खड़े होकर पोज दे रहे हैं. उनकी फोटोज पर यूजर ने रिएक्ट किया है.
युवक ने महिला संग एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं. उसने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ये तो सिर्फ एक लंबे सफर की शुरुआत है. ये सफर आगे भी जारी रहेगा, हमारा वादा है. Giuseppe का कहना है कि महिला संग उसका रिश्ता रियल है.
हालांकि, सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को यूजर्स की आलोचना झेलनी पड़ी. किसी यूजर ने कहा कि महिला उसकी दादी की उम्र की है तो किसी ने कहा कि एज गैप भी मायने रखता है. लेकिन ट्रोल से बेपरवाह Giuseppe ने महिला संग अपनी फोटोज शेयर करना जारी रखा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story