विश्व

19 लोगों की मौत, नाव पलटने से सभी डूबे

Nilmani Pal
30 Nov 2025 6:33 AM IST
19 लोगों की मौत, नाव पलटने से सभी डूबे
x
ब्रेकिंग

कांगो। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक दर्दनाक नाव हादसे ने फिर एक बार ग्रामीण इलाकों में असुरक्षित नदी परिवहन की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है. अधिकारियों के अनुसार, लेक माई-नडोम्बे में गुरुवार रात आए अचानक तेज हवाओं के कारण एक नाव पलट गई, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए.

हादसा उस समय हुआ जब नाव माई-नडोम्बे प्रांत के किरी गांव से राजधानी किन्शासा की ओर जा रही थी. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, नाव पर बड़ी संख्या में यात्री सवार थे. प्रांतीय गवर्नर नकोसो केवानी लेबोन ने बताया कि शुक्रवार को 9 शव मिले थे और शनिवार को 10 और शव बरामद किए गए. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गवर्नर ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग लापता हैं, क्योंकि यात्रियों की सटीक संख्या दर्ज नहीं थी. बताया जा रहा है कि 82 लोगों को रेस्क्यू किया गया है.

गवर्नर के अनुसार, तेज हवाओं ने नाव के दो इंजनों में से एक खराब हो गया, जिससे नाव संतुलन खोकर अचानक पलट गई. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है, लेकिन झील की गहराई और खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं. सरकारी अधिकारी फ्रेडी बोंज़ेके इलिकी ने अनुमान लगाया कि नाव पर कम से कम 200 यात्री सवार थे. उन्होंने कहा कि यह हादसा फिर साबित करता है कि कई स्थानीय नौकाएं क्षमता और सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करतीं. इलिकी ने पहले भी अस्थायी लकड़ी की नावों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ.


Next Story
null