विश्व

15 साल के बच्चे ने मां के बर्थडे पर उठाया ये खौफनाक कदम, पहले पैरेंट्स और बहन को मारा, फिर दी जान

Sarita
22 Sept 2021 10:29 AM IST
15 साल के बच्चे ने मां के बर्थडे पर उठाया ये खौफनाक कदम, पहले पैरेंट्स और बहन को मारा, फिर दी जान
x

फाइल फोटो 

अमेरिका के टेक्सास में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 15 साल के बच्चे ने अपनी मां के बर्थडे पर खौफनाक कदम उठाया.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अमेरिका के टेक्सास में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 15 साल के बच्चे ने अपनी मां के बर्थडे पर खौफनाक कदम उठाया. बच्चे ने पहले अपने माता-पिता और छोटी बहन की गोली मारकर हत्या (15 year old Boy kills His Parents and Sister) कर दी. पुलिस ने बताया कि ट्रिपल मर्डर के बाद बच्चे ने खुद की भी जान (Shoot himself after Triple Murder) दे दी.

सोशल मीडिया पर शेयर की भीषण तस्वीरें
पुलिस ने बताया कि टेक्सास (Texas) के इंगलेसाइड (Ingleside) में एक 15 साल के लड़के विलियम क्विंस कोलबर्न ने अपने 63 साल के पिता विलियम और 53 साल की मां जाना (Jana) की हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपनी 13 साल की बहन एम्मा को मारा और फिर खून-खराबे की भीषण तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. इसके साथ ही लड़के ने एक क्षेत्रीय स्कूल पर हमले की धमकी दी.
कुत्ते को मारने के बाद दी खुद की जान
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घर के अंदर एक गोली चलने की आवाज सुनी. पुलिस ने बताया कि खुद को गोली मारने से पहले लड़के ने अपने घर में मौजूद 2 कुत्तों को भी गोली मार दी थी. गोली की आवाज सुनने के बाद जब पुलिस अधिकारी घर के अंदर गए तो उन्होंने परिवार के सदस्यों, 2 कुत्तों और लड़के को मृत पाया.
पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस ने घटना में मारे गए चारों लोगों के नाम जारी किया और बयान जारी कर बताया, 'इस दुखद घटना को लेकर हमारी जांच जारी है और निश्चित रूप से हमारे पास कई ऐसे सवाल हैं, जिनका पता लगना बाकी है. हम सभी सवालों का जवाब खोजने की कोशिश कर रहे हैं.'


Next Story