विश्व

पश्चिमी सेनेगल के अस्पताल में आग लगने से 11 नवजातों की मौत

Renuka Sahu
26 May 2022 1:45 AM GMT
11 newborns die in hospital fire in western Senegal
x

फाइल फोटो 

पश्चिमी सेनेगल के शहर तिवाउने में एक अस्पताल में आग लगने से 11 नवजातों की मौत हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पश्चिमी सेनेगल (Senegal) के शहर तिवाउने (Tivaouane) में एक अस्पताल में आग लगने से 11 नवजातों की मौत हो गई। राष्ट्रपति मैकी साल (President Macky Sall) ने यह जानकारी दी। तिवाउने शहर राजधानी डकार (Dakar)से लगभग 120 किमी (74.56 मील) पूर्व में स्थित है।

राष्ट्रपति ने कहा, मैंने Mame Abdou Aziz Sy Dabakh अस्पताल के नवजात विभाग में आग लगने से 11 नवजातों की मौत के बारे में अभी-अभी सुना है। यह बहुत दर्दनाक घटना है। इस घटना से मुझे बहुत दु:ख है। मृतक शिशुओं के परिवार वालों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
फिलहाल, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे की जांच जारी है।
Next Story