विश्व

बेरहमी से 100 लोगों की हत्या, गांव में घुसे थे बंदूकधारी

Nilmani Pal
15 Jun 2025 6:59 AM IST
बेरहमी से 100 लोगों की हत्या, गांव में घुसे थे बंदूकधारी
x
पढ़े पूरी खबर

नाइजीरिया। नाइजीरिया के सेंट्रल बेन्यू स्टेट के येलेवाटा गांव में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने शनिवार को दी. संगठन ने बताया कि हमला शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के तक जारी रहा.

एमनेस्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा, 'अभी भी कई लोग लापता हैं. दर्जनों घायल हैं और उन्हें पर्याप्त चिकित्सा सहायता नहीं मिल पा रही है. कई परिवारों को उनके कमरों में बंद कर जिंदा जला दिया गया.' एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि बेन्यू राज्य में हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और बंदूकधारी पूरी तरह से बेखौफ होकर लोगों की हत्याएं कर रहे हैं. इन हमलों के कारण बड़े पैमाने पर लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं और चूंकि ज्यादातर पीड़ित किसान हैं, इसलिए इससे खाद्य सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है.

बेन्यू राज्य नाइजीरिया के मिडिल बेल्ट में स्थित है, जहां मुस्लिम बहुल उत्तर और ईसाई बहुल दक्षिण आपस में मिलते हैं. इस क्षेत्र में चरवाहों और किसानों के बीच जमीन के इस्तेमाल को लेकर लंबे समय से संघर्ष होता रहा है. चरवाहे अपने मवेशियों के लिए चरागाह की तलाश में रहते हैं, जबकि किसान खेती के लिए जमीन चाहते हैं.

Next Story
null