विश्व

इस गाँव में 1 हजार लोगों की मौत, भूस्खलन से तबाही ही तबाही

Nilmani Pal
2 Sept 2025 6:52 AM IST
इस गाँव में 1 हजार लोगों की मौत, भूस्खलन से तबाही ही तबाही
x
पढ़े पूरी खबर

मार्रा। पश्चिमी सूडान के मार्रा पर्वत क्षेत्र में भूस्खलन ने एक पूरे गांव को तबाह कर दिया है। 31 अगस्त को भारी बारिश के बाद आए इस भूस्खलन में कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई, जबकि सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बचा है। यह जानकारी सूडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी (SLM/A) ने सोमवार को दी।

SLM/A के नेता अब्दुलवाहिद मोहम्मद नूर ने बताया कि यह गांव अब पूरी तरह मिट्टी में समा चुका है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र दारफुर में आता है और इस समय सूडानी सेना और अर्धसैनिक बल RSF (Rapid Support Forces) के बीच चल रहे युद्ध से पीड़ित है। युद्ध के कारण कई लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में मार्रा पहाड़ियों की ओर भागे थे। SLM/A ने बताया कि इस इलाके में पहले ही खाने-पीने और दवाओं की भारी कमी थी। यहां लोग युद्ध से जान बचाकर शरण लेने आए थे, लेकिन अब भूस्खलन ने उनकी आखिरी उम्मीद भी छीन ली।

गठन ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय राहत संगठनों से मदद की अपील की है ताकि मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला जा सके और जो लोग अभी ज़िंदा हैं, उन्हें तत्काल राहत मिल सके। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

Next Story
null