वीडियो

सिगरेट जलाने का ऐसा जुगाड़ कि आप भी हो जायेंगे हैरान देखें वीडियो

Khushboo Dhruw
9 Feb 2023 6:47 PM GMT
सिगरेट जलाने का ऐसा जुगाड़ कि आप भी हो जायेंगे हैरान देखें वीडियो
x

स्मोकिंग यानी धूम्रपान सेहत लिए हानिकारक होता है। लंबे समय तक धूम्रपान करने से कई शरीर में कई बीमारियां दस्कत देती हैं। साथ ही हृदय और फेफड़ों पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके लिए धूम्रपान करने से परहेज करना चाहिए। हालांकि, आजकल स्मोकिंग ट्रेंड में है। कुछ लोगों को आदत हो सकती है। वहीं, बहुत से लोग इनमें लड़के अधिक महज शो ऑफ के लिए स्मोकिंग करते हैं। इस वजह से स्मोकिंग का क्रेज सबसे अधिक युवाओं में है। यह सेहत के लिए नुकसानदेह होता है।ईसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जगह पर चार लड़के एकत्र हैं। चारों एक दूसरे को जानते हैं। उनके हाव भाव से प्रतीत होता है कि वे चारों एक दूसरे के मित्र हैं। चारों दोस्तों को सिगरेट पीने की लत है। इसके लिए सभी अपने पास सिगरेट और लाइटर साथ में रखते हैं। हालांकि, इनमें एक कंजूस है। वह अपने सिगरेट को किसी से शेयर नहीं करना चाहता है। इसके लिए वह सिगरेट को छिपाकर रखता है। अन्य सभी शेयर करने में विश्वास करते हैं।





तभी उनके बीच एक बात को लेकर बहस छिड़ जाती है कि उनके पास सबसे बेहतरीन वाला लाइटर है। आसान शब्दों में कहें सिगरेट जलाने के लिए सबसे बेहतर माचिस है। इसके बाद सभी एक दूसरे को दिखाने के लिए बोलते हैं। फिर लाइटर का शक्ति प्रदर्शन होता है। पहला लड़का नार्मल लाइटर निकालकर दिखाता है, तो दूसरा चायनीज लाइटर निकालकर दिखाता है।
यह देख तीसरा अपनी कमर से बंदूक निकालता है। मानो वह किसी को शूट करने जा रहा है। फिर कारतूस डालने के अंदाज में खोलकर सिगरेट निकालकर दिखाता है। यह देख चौथा इशारों में कहता है-ये कुछ नहीं है। इसके बाद वह अपनी घड़ी से लाइटर ऑन कर दिखाता है। वहीं, उन चारों के शक्ति प्रदर्शन देख एक शख्स गैस स्टोव से सिगरेट जलाकर पीने लगता है। मानो वह बताना चाहता है कि अब बताओ-किसके पास सबसे अच्छा लाइटर है ? वीडियो देख यूजर्स फनी रिएक्शन दे रहे हैं।
इस वीडियो को Videos that you can feel ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 30 हजार हजार बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
सोर्स : दैनिक जागरण
Next Story