वीडियो

देखिये चूहे की एक्टिंग कैसे बनाया बिल्ली को बेवकूफ

Khushboo Dhruw
12 Feb 2023 6:58 PM GMT
देखिये चूहे की एक्टिंग कैसे बनाया बिल्ली को बेवकूफ
x
बिल्ली हेल्दी है। इससे पता चलता है कि चूहे की शरारती दौड़ से बिल्ली थक गई है

हम सभी ने अपने बचपन टीवी शो टॉम एंड जेरी शो जरूर देखा है। इस कार्टून शो में बिल्ली और चूहे के बीच द्व्न्द को विस्तार से दिखाया जाता था। इसमें फन और सस्पेंस भी बहुत ज्यादा होता था। यह टीवी शो कभी बोरियत महसूस नहीं होने देती थी। आज भी बच्चे टॉम एंड जेरी को अपना फेवरेट कार्टून शो मानते हैं।


इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में चूहे ने I am dead... I am dead का काबिले तारीफ नाटक किया है। इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि चूहा अपनी गलती या बिल्ली की चालाकी और शातिर दिमाग की वजह से बिल्ली के रडार में आ गया है। मुसीबत में जान देख चूहे को कोई शरारत नहीं सूझ रही है।

तभी बिल्ली को थोड़ा आराम करने का ख्याल आ जाता है।बिल्ली हेल्दी है। इससे पता चलता है कि चूहे की शरारती दौड़ से बिल्ली थक गई है। इसके लिए वह थोड़ा आराम कर चूहे को सबक सिखाना चाह रही है। वह बगल में बैठकर आराम करने लगती है। कुछ पल जमीन पर मुसीबत के पल बिताने के बाद चूहे को होश आता है। वह सोचता है कि आखिर क्या हो गया है ? बिल्ली कहां चली गई। यह सोच वह अपनी गर्दन उठाकर बिल्ली को देखने लगता है।



तभी बिल्ली उठकर पेट्रोलिंग करने लगती है। यह देख चूहा सकपका कर फर्श पर लेट जाता है। बिल्ली भी पास में आकर बैठ जाती है। चूहा भी अपने जीवन की उल्टी गिनती करने लगता है। कुछ देर आराम फरमाने के बाद वह बिल्ली को देखने के लिए गर्दन उठाकर देखता है। उस समय बिल्ली को अपने आसपास मंडराता देख चूहा भयभीत होकर I am Dead... I am dead पोजीशन में आ जाता है। वीडियो बहुत ही हास्यास्पद है।

इस वीडियो को Fun Viral Vids नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 35 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 2 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

सोर्स : दैनिक जागरण

Next Story