- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- वीडियो
- /
- मज़ाक मज़ाक में खोल...
वीडियो
मज़ाक मज़ाक में खोल दिया दूल्हे का पजामा देखें पूरी वीडियो
Apurva Srivastav
18 March 2023 12:01 AM IST

x
दूल्हा भी नियम का पालन कर दुल्हन को वरमाला पहनाता है।
वर्तमान समय में खरमास के चलते विवाह और मांगलिक कार्य पर अल्प विराम लग गया है। सनातन धर्म गुरुओं की मानें तो सूर्य के धनु और मीन राशि में प्रवेश करने के चलते गुरु का प्रभाव क्षीण हो जाता है। इसके लिए खरमास में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। अब खरमास के बाद विवाह और मांगलिक कार्य किए जाएंगे। हालांकि, जिन लोगों की शादी आने वाले महीनों में होने वाली है। वे शादी की तैयारी में जुटे हैं।
ये दूल्हे के साथ क्या हो गया !!!
— Hasna Zaroori Hai 🇮🇳 (@HasnaZarooriHai) March 16, 2023
😂😂😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/RSELxUTzQ9
वहीं, सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में संपन्न शादी के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में वरमाला के समय दूल्हे के साथ ऐसा फनी सीन क्रिएट हो जाता है, जिसे देख दुल्हन भी मुस्कुराने लगती है।
जबकि, दूल्हे की तो बोलती बंद हो जाती है। उसकी सांसें हलक में अटक जाती है। उसे समझ नहीं आता है कि आगे क्या करना है ? उसके साथ ऐसा वाकया हो गया है। इसके लिए वह ताउम्र मजाक का पात्र बना रहेगा।
दूल्हा और दुल्हन के हाव-भाव को देख दुल्हन की सहेली मोर्चा संभालती है। तब जाकर स्थिति संभलती है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जगह पर दूल्हा और दुल्हन वरमाला के लिए प्रतीक्षारत हैं।
तभी दुल्हन, दूल्हे को वरमाला पहनाती है। फिर, दूल्हा भी नियम का पालन कर दुल्हन को वरमाला पहनाता है। उसी समय दूल्हे का पायजामा सरक कर नीचे आ जाता है। इसके बावजूद दूल्हे को खबर नहीं रहती है। यह देख दुल्हन मुस्कुराने लगती है। तब तक दूल्हे को भी खबर हो जाती है कि उसका पायजामा सरक चुका है। वह शर्माते हुए किसी तरह अपने पायजामा को संभालता है। ये सीन बेहद हास्यास्पद है।
इस वीडियो को 'Hasna Zaroori Hai' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 13 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
सोर्स : दैनिक जागरण
Next Story





