वीडियो

शादी के मंडप की ये वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Khushboo Dhruw
26 March 2023 6:28 PM GMT
शादी के मंडप की ये वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
x
शादी का सीजन चल रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया पर रोजाना शादी से संबंधित वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इनमें अधिकतर फनी वीडियो होते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।


इस वीडियो में दूल्हे ने शादी के मंडप पर ऐसी हरकत कर दी, जिसे देख शादी में उपस्थित लोग हंसने लगते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि किसी जगह पर विवाह कार्यक्रम चल रहा है। दूल्हा और दुल्हन दोनों शादी के मंडप पर हैं। पंडित जी भी वैदिक मंत्रोच्चारण कर विवाह संपन्न करा रहे हैं।
तभी पंडित जी, दूल्हे को रिंग फिंगर में लाल चंदन लगाकर तिलक लगाने की सलाह देते हैं। चंदन लगाने के बाद दूल्हा असमंजस में पड़ जाता है कि किसे तिलक लगाना है ? उस समय पंडित जी इशारों में कहते हैं कि स्वयं और दुल्हन को लगाना है।
दूल्हा सबसे पहले अपने माथे पर तिलक लगाता है। इसके बाद वह भूल जाता है कि आगे किसे लगाना है। फिर, दुल्हन को तिलक लगाने के बजाय पंडित जी को लगाने लगता है। यह देख पंडित जी सकते में आ जाते हैं। वहीं, शादी के मंडप पर उपस्थित सभी हंसने लगते हैं। दुल्हन के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है।
तब पंडित जी स्थिति को संभालते हैं और दूल्हे को एंग्री रिएक्शन देकर इशारों में कहते हैं-अरे पोपट मुझे नहीं, दुल्हन को लगाओ। वहीं, दुल्हन मंद-मंद मुस्कुराती रहती है। दूल्हा थोड़ा शर्मा जाता है। इसके बाद दुल्हन को तिलक लगाता है। यह सीन बेहद हास्यास्पद है।
इस वीडियो को 'SwatKat' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 78 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 2 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
सौसे : दैनिक जागरण
Next Story