वीडियो

जोकर ने सेल्फी लेते वक्त किया ऐसा प्रैंक सब हो गए हैरान

Khushboo Dhruw
15 Feb 2023 6:41 PM GMT
जोकर ने सेल्फी लेते वक्त किया ऐसा प्रैंक सब हो गए हैरान
x
हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म का सीक्वल जल्द आने वाला है। 'जोकर-2' फिल्म का पोस्टर पहली बार सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इस फिल्म में मशहूर पॉप स्टार 'लेडी गागा' लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म के पोस्टर में लेडी गागा इंस्टेंट लुक में नजर आ रही हैं। इसके बाद जोकर से रिलेटेड कई वीडियो सोशल मीडिया पर किए जा गए हैं।इसी क्रम में सोशल मीडिया पर बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में एक जोकर ने कार्निवल में घूमने आए शख्स के साथ ऐसा मजाक किया है, जिसे देख शख्स को एक पल के लिए दिल का दौरा पड़ गया था। वह निशब्द हो गया था। उसके मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी। आसपास के लोग भी जोकर की हरकत से परेशान हो गए थे। वीडियो देख आप भी कहेंगे कि जोकर को ऐसा मजाक नहीं करना था।


इस वीडियो में देख सकते हैं कि बड़ी संख्या में पर्यटक कार्निवल में शामिल हैं। सभी लोग कार्निवल का लुत्फ़ उठा रहे हैं। तभी पर्यटकों का काफिला दूसरे स्टैंड की ओर जाने लगते हैं। इसी रास्ते में एक जोकर खड़ा है, जो लोगों का मनोरंजन कर रहा है।उनमें एक पर्यटक रूककर जोकर की सेल्फी लेने लगता है। यह देख जोकर, शख्स को सांकेतिक भाषा में कहता है-अब मेरी बारी है। यह कहकर वह मोबाइल लेकर सेल्फी लेने लगता है। कुछ पल में ही वह मोबाइल लेकर नौ दो ग्यारह होने लगता है। यह देख शख्स की बोलती बंद हो जाती है। कुछ दूर भागने के बाद वह जोकर वापस आता है।इसी दौरान वह बेहतरीन एक्टिंग कर मोबाइल को स्वमिंग पूल में फेंक देता है। इसके बाद वह ऐसा रिएक्शन करता है-मानो गलती से फ़ोन स्विमिंग पूल में गिर गया। शख्स एक पल के लिए हैरान हो जाता है। अंदर ही अंदर गुस्सा भी हो जाता है। अगले पल जोकर जेब से दूसरा मोबाइल निकालकर शख्स को देता है। सांकेतिक भाषा में बोलता है-वह डमी फ़ोन है। इसके बाद जोकर बड़ी जीभ निकालकर हंसने लगता है। ये देख सभी लोग हंसने लगते हैं।
इस वीडियो को Fun Viral Vids नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
Next Story