Uncategorized

Agra : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला अपने कमरे में मिली मृत

20 Dec 2023 9:18 AM IST
Agra : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला अपने कमरे में मिली मृत
x

आगरा (उप्र): आगरा में फतेहाबाद थानाक्षेत्र के हनुमान नगर मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला अपने कमरे में मृत मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि देवेंद्र राठौर की पत्नी रेखा (28) फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मुताबिक मृतका के जेठ वीर बहादुर सिंह द्वारा फतेहाबाद पुलिस को इस घटना की …

आगरा (उप्र): आगरा में फतेहाबाद थानाक्षेत्र के हनुमान नगर मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला अपने कमरे में मृत मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि देवेंद्र राठौर की पत्नी रेखा (28) फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मुताबिक मृतका के जेठ वीर बहादुर सिंह द्वारा फतेहाबाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रेखा के मायके वालों ने उसके ससुरावालों पर हत्या का आरोप

लगाया है।रेखा के भाई हरिओम ने बताया कि रेखा की शादी 16 अप्रैल 2016 में हुई थी तथा पति-पत्नी में पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। उसने रेखा के ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।फतेहाबाद के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Next Story