- Home
- /
- Uncategorized
- /
- Weather Update :...
Weather Update : राजस्थान में बारिश के रहते सर्दी से राहत, न्यूनतम तापमान बढ़ा

राजस्थान। राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश दर्ज की गई। शेष अधिकांश भागों पर दिनभर बादल छाए रहे। प्रदेश के कई शहरों में रविवार को सीजन का पहला घना कोहरा देखा गया, जिससे सड़कों पर विजिबिलटी काफी कम हो गई। हालांकि बीते 24 …
राजस्थान। राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश दर्ज की गई। शेष अधिकांश भागों पर दिनभर बादल छाए रहे। प्रदेश के कई शहरों में रविवार को सीजन का पहला घना कोहरा देखा गया, जिससे सड़कों पर विजिबिलटी काफी कम हो गई।
हालांकि बीते 24 घंटों में राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में सर्दी का प्रभाव कम हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। फतेहपुर में बीते 24 घंटों में न्यूनतम पारा 3 डिग्री बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री था जो शनिवार रात बढ़कर 5.3 डिग्री पहुंच गया।
चूरू में भी न्यूनतम तापमान में कमी आई है। 24 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री से बढ़कर 8.4 डिग्री पहुंच गया। संगरिया में न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री रहा है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम 13.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।





