Uncategorized

वन बंधु परिषद महिला समिति की वार्षिक बैठक संपन्न

Shantanu Roy
16 Jun 2026 7:52 PM IST
वन बंधु परिषद महिला समिति की वार्षिक बैठक संपन्न
x
छग
Raipur. रायपुर। वन बंधु परिषद महिला समिति की वार्षिक बैठक मंगलवार 16 जून को मैग्नेटो मॉल स्थित संतोष हॉल में संपन्न हुई, उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि बैठक में वर्षभर की गतिविधियों एवं संस्था के कार्यों का ब्यौरा साझा किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला समिति प्रभारी अनिता खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में संस्था की कार्यप्रणाली सहित प्रकल्पों एवं आगामी योजनाओं की रणनीति भी तय की गई, इस दौरान संस्था को आगे बढ़ाने में सफल योगदान देने वाले सदस्यों का भी सम्मान किया गया। वही अध्यक्ष कांता सिंघानिया एवं सचिव सरिता रेखानी ने बताया कि वन बंधु परिषद द्वारा देशभर में एकल विद्यालयों का संचालन किया जाता है।

जहां वनांचल क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है,संस्था शिक्षा (साक्षरता), आरोग्य (स्वास्थ्य सेवा), ग्रामोत्थान (विकास शिक्षा), संस्कार (मूल्य आधारित शिक्षा) और नारी सशक्तिकरण पर केंद्रित है। बैठक में प्रमुख रूप से शशि सुरेंद्र दुबे, फूल नत्थानी, मनीषा सिंघानिया, अंजलि अग्रवाल,प्रेमलता अग्रवाल, मीणा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, रंजना मित्तल, राजश्री गुप्ता, सविता सोनी, छाया राठौर, नंदिनी वर्मा, शैल यदु,सावित्री कश्यप,सुशीला अवधिया, मधु मित्तल,किरण अग्रवाल,उमा चंडीरमानी,पुष्पा साहू,संध्या गुप्ता, ऋतु खंडेलवाल, शीला सिंह, शर्मिष्ठा गुप्ता, अनिता लालवानी, कल्पना खंडेलवाल, रेणुका शर्मा,रेखा अग्रवाल, इंदु पटेल,शशि लोढ़ा,सरिता खंडेलवाल, शुभांगी आप्टे सहित अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
Next Story