Uncategorized

अज्ञात लोगों ने 55 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

Bharti sahu
11 Dec 2023 9:47 AM GMT
अज्ञात लोगों ने 55 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या
x

अमेठी (उप्र): जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात लोगों ने 55 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलमारन जी. ने बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के रामदैपुर गांव में रविवार रात को राम सजीवन और धनराजी (58) घर के बरामदे में सो रहे थे कि अचानक अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों को अमेठी के जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम सजीवन को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप में घायल धनराजी को इलाज के लिए लखनऊ के अस्पताल भेजा गया।

एसपी ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना का कारण अभी ज्ञात नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story