- Home
- /
- Uncategorized
- /
- समुद्र की लहरों के बीच...
समुद्र की लहरों के बीच झूले पर डांस कर रही थी लड़की, फिर…

सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में पॉपुलर होने के लिए लोग कई तरह के वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं, जिनमें डांस के वीडियो (Dance Video) भी शामिल होते हैं. इंटरनेट पर डांस से जुड़े वीडियोज की भरमार है, जिन्हें देखना भी लोग काफी पसंद करते हैं. हालांकि कई बार लोग अपने डांस …
सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में पॉपुलर होने के लिए लोग कई तरह के वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं, जिनमें डांस के वीडियो (Dance Video) भी शामिल होते हैं. इंटरनेट पर डांस से जुड़े वीडियोज की भरमार है, जिन्हें देखना भी लोग काफी पसंद करते हैं. हालांकि कई बार लोग अपने डांस से हर किसी को इंप्रेस करने में कामयाब हो जाते हैं, लेकिन कई बार छोटी सी गलती से उनका मजाक भी बन जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की मालदीव (Maldives) में समंदर की लहरों के बीच झूले पर डांस (Dance on Swing) करती है, लेकिन तभी उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वो पानी में गिर पड़ती है.
इस वीडियो को @yourtravelgenie.in नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक एक लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- सेल्फ मेड हीरोइन. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- गिरने का तरीका थोड़ा कैजुअल है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मालदीव में एक लड़की समंदर की लहरों के बीच झूले पर डांस करती है. झूले पर लड़की डांस करने के साथ ही लटके-झटके दिखा रही होती है और डांस स्टेप्स के दौरान उसका संतुलन बिगड़ जाता है, फिर देखते ही देखते वो फिसलकर समुद्र में गिर जाती है. लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हो रहे हैं.





