- Home
- /
- Uncategorized
- /
- ओडिशा में सुभद्रा...
Uncategorized
ओडिशा में सुभद्रा शक्ति मेला संपन्न, डिप्टी सीएम ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने पर दिया जोर
jantaserishta.com
3 March 2025 8:13 AM IST

x
भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में नौ दिवसीय सुभद्रा शक्ति मेला रविवार को संपन्न हो गया। उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा समापन समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ऐसे आयोजनों के प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुभद्रा शक्ति मेला जैसे मेले ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि अकेले इस मेले ने लगभग 400 'लखपति दीदी' बनाने में मदद की है, जो महिलाओं में आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की शक्ति को प्रदर्शित करती हैं। बता दें कि 22 फरवरी को इस मेले का भव्य उद्घाटन हुआ था। मेले में 300 से अधिक स्टॉल लगे थे। जहां हस्तशिल्प, हथकरघा, बाजरा आधारित उत्पाद, जैविक उत्पाद, घरेलू आवश्यक वस्तुओं ने लोगों का ध्यान खींचा। मेले में ढोकरा कला, सबई घास के उत्पाद और कोटपाड़ वस्त्र जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प भी दिखे।
इसके साथ ही उन्होंने रमा देवी महिला विश्वविद्यालय में छात्राओं से भी बातचीत की। महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं है, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि आज कॉलेज की बच्चियां मुख्यमंत्री-अधिकारियों के सामने खुलकर अपनी बात रख पा रही हैं, जिसकी ओडिशा में कमी दिख रही थी। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया, जिससे महिलाओं का भला हो रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए। महिलाओं को करियर विकास और बच्चे की परवरिश दोनों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही महिला न्यायालयों को मजबूत करने के साथ-साथ विशाखा दिशा-निर्देशों को भी लागू किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





