- Home
- /
- Uncategorized
- /
- सीता" प्रदर्शनी 1...
Uncategorized
सीता" प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन
Shantanu Roy
30 July 2026 7:34 PM IST

x
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के मारुति मंगलम गुढियारी में 1 अगस्त को सावन के रंग, सीता के संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए आयोजक सिनी श्रीकुमार एवं ममता टावरी ने बताया कि कार्यक्रम का उदघाटन वन बंधु परिषद की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा।
आयोजक ममता टावरी ने बताया कि यह शहरवासियों के एक दिवसीय मेगा प्रदर्शनी सहित मस्ती और मनोरंजन का केंद्र बनेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लघु उद्योग संचालित करने वाली महिलाओं द्वारा डिजाइनर राखियां,लहंगे,साड़ी,ज्वेलरी सहित कान्हा पोशाक,मिठाई और गिफ्ट का शानदार कलेक्शन प्रस्तुत किया जाएगा।इसके साथ ही बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता एवं निःशुल्क तंबोला गेम आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन के मुख्य प्रायोजक ग्रेन एसेंस,आलोक माहेश्वरी, निधि प्रशांत पांडे एवं द हाउस ऑफ फ्लेवर्स बाय रुचिका है, जिनके सहयोग से इस सामाजिक उद्देश्य को साकार किया जा रहा है। आयोजक सिनी श्रीकुमार ने बताया कि कार्यक्रम से एकत्रित होने वाली राशि का उपयोग जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाएगा।संस्था का उद्देश्य शिक्षा में बच्चों की मदद कर समाजसेवा का एक सार्थक प्रयास करना है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





