Uncategorized

शहनाज ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन

28 Jan 2024 8:01 AM IST
शहनाज ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन
x

मुंबई :  बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल आज शनिवार (27 जनवरी) को 31 साल की हो गईं। शहनाज ने पंजाबी इंडस्ट्री से करिअर की शुरुआत कर बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना ली है। शहनाज ने अपने जन्मदिन को बड़े क्यूट अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। शहनाज ने इंस्टाग्राम …

मुंबई : बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल आज शनिवार (27 जनवरी) को 31 साल की हो गईं। शहनाज ने पंजाबी इंडस्ट्री से करिअर की शुरुआत कर बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना ली है। शहनाज ने अपने जन्मदिन को बड़े क्यूट अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। शहनाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो और वीडियो शेयर किया है। फोटो में बहुत ही शानदार केक नजर आ रहा है।

वीडियो में शहनाज आधी रात को बर्थडे केक काटती दिख रही हैं। इस दौरान शहनाज ने नाइट सूट पहना है। वह अपने दोस्तों और भाई शहबाज के साथ जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। शहनाज ने बच्चों की जैसे केक कट किया। सिंगर गुरु रंधावा ने अपने म्यूजिक वीडियो 'मून राइज' की एक झलक साझा की और लिखा, "मेरी सबसे पसंदीदा शहनाज गिल को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

'थैंक यू फॉर कमिंग' की निर्माता रिया कपूर ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो शहनाज, मिस यू।" कॉमेडियन भारती सिंह ने बेटे का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहता है, "जन्मदिन मुबारक हो शहनाज।" शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास' है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story