- Home
- /
- Uncategorized
- /
- खाटूश्याम मंदिर में...
Uncategorized
खाटूश्याम मंदिर में श्रीमद भागवत का आयोजन शुरू, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
Shantanu Roy
17 Aug 2026 3:00 PM IST

x
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित खाटूश्याम मंदिर में 16 से 22 अगस्त तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है, उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि वृंदावन के कथा व्यास श्रीहित ललितवल्लभ नागार्च के श्रीमुख से भागवत कथा संपन्न होगी। वही श्याम सत्संग महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता सरावगी ने बताया कि 16 अगस्त को सुबह 10 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर समता कॉलोनी से श्री खाटूश्याम मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात दुसरे दिवस पर कुंती स्तुति, परीक्षित जन्म, परीक्षित श्राप, शुकदेव जी का आगमन संपन्न हुआ। सचिव राजश्री अग्रवाल ने बताया कि भागवत का समापन 22 अगस्त को सुदामा चरित्र,सुखदेव जी विदाई, व्यास पूजा एवं फूलों की होली के साथ हवन कर संपन्न होगा। भागवत कथा में प्रमुख रूप से संगीता सरावगी,राजश्री अग्रवाल, खुशबू केडिया,आशा अग्रवाल, रेखा बजाज, श्रद्धा बजाज, सरिता अग्रवाल, मीनू मोदी, कृष्णा, निधि सरावगी, शीतल, श्वेता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, पुष्कर मंजू गोकुलकर उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





