Uncategorized

IPS के निर्देश पर पुलिस ने मारी रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार

Nil dhankar
11 May 2023 9:41 AM IST
IPS के निर्देश पर पुलिस ने मारी रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार
x
छग

दुर्ग। जुआ-सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे में पुलिस ने रेड मारी। इस कार्रवाई में 6 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। सीएसपी वैभव वैंकर (IPS) ने बताया कि चौकी जेवरा सिरसा स्थित समोदा नाला के पास ताल पत्री लगाकर जुआ खिलाने की मुखबिर से सुचना मिली थी।

सूचना पर दुर्ग सिविल टीम और जेवरा सिरसा चौकी की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर पर जुआरी को पकड़ा। सुपेला मार्केट भिलाई निवासी राहुल शर्मा, जवाहर नगर वैशाली नगर बृजलाल मौर्य, मस्जिद गली बेमेतरा रामदास निर्मलकर, आर्य नगर कोहका यशवंत साहू, अमरजीत महतो, पड़की भाट जिला बालोद अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। जुआरियो के पास से 41 हज़ार 230 रुपये ताश पत्ती बरामद किया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी देवा भारती समेत अन्य का अहम योगदान रहा है।

Next Story