- Home
- /
- Uncategorized
- /
- ओडिशा में विधायकों के...
Uncategorized
ओडिशा में विधायकों के वेतन भत्ते में बढ़ोतरी को मिली मंजूरी, जानें किसे कितना मिलेगा
jantaserishta.com
10 Dec 2025 8:31 AM IST

x
भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को विधायकों के वेतन भत्ते में वृद्धि से जुड़े विधेयक को पारित कर दिया गया। विधेयक पारित होने से विधायकों के वेतन-भत्तों में तीन गुना तक बढ़ोतरी हो गई है।
वेतन और भत्तों में यह वृद्धि 5 जून 2024 से प्रभावी होगी। यह वृद्धि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता, मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतकों सहित सभी प्रमुख पदाधिकारियों पर लागू होगी।
नए प्रावधानों के तहत पूर्व विधायकों को भी उच्च पेंशन और भत्तों का लाभ मिलेगा। इस कानून के तहत विधायकों का मासिक मूल वेतन 35,000 रुपए से बढ़ाकर 90,000 रुपए कर दिया गया है।
इसके अलावा विधायकों को अब प्रतिमाह 40 हजार रुपए की जगह 98,000 रुपए सत्कार भत्ता मिलेगा।
इसके अलावा निर्वाचन क्षेत्र के दौरे, लोक सेवा भवन में कार्यक्रमों, परिवहन और चिकित्सा व्यय सहित अन्य भत्तों में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।
पूर्व विधायक अब लगभग 1.17 लाख रुपए प्रतिमाह पेंशन और अतिरिक्त भत्तों के हकदार हैं।
विशेष रूप से मुख्यमंत्री का मासिक वेतन 3.74 लाख रुपए होगा, जिसमें 1 लाख रुपए का मूल वेतन, 1.83 लाख रुपए का सत्कार भत्ता और 91,000 रुपए कार भत्ता शामिल हैं।
अन्य पदाधिकारियों का वेतन पद के आधार पर 3.50 लाख रुपए से 3.68 लाख रुपए प्रतिमाह के बीच है।
ये विधेयक मंगलवार को विधानसभा में पेश किए गए और बिना किसी विरोध के पारित हो गए। वरिष्ठ बीजद नेता और पार्टी की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पूर्व विधायकों को अपनी सामाजिक और वित्तीय जरूरतों के प्रबंधन में मदद मिलेगी।
भाजपा विधायक ओम प्रकाश मिश्रा ने भी इस फैसले का समर्थन किया और इसे राज्य विधानमंडल के लिए एक आवश्यक और लंबे समय से प्रतीक्षित कदम बताया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





